24 घण्टे ऑनलाइन

धूरी में लाभार्थियों को मिला प्रॉपर्टी का हक, CM मान ने बांटे सर्टिफिकेट

पंजाब में लाल लकीर के भीतर बने मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे घरों के मालिकाना हक को कानूनी पहचान देने…

24GhanteOnline
October 8, 2026
2 min read
धूरी में लाभार्थियों को मिला प्रॉपर्टी का हक, CM मान ने बांटे सर्टिफिकेट

पंजाब में लाल लकीर के भीतर बने मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे घरों के मालिकाना हक को कानूनी पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। धुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने परिवारों को संपत्ति स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के जरिए उन परिवारों को उनकी संपत्ति का आधिकारिक मालिकाना हक दिया जा रहा है जिनके घर लंबे समय से सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे। स्वामित्व प्रमाण पत्र मिलने के बाद लोगों को अपनी संपत्ति का कानूनी रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इस पहल से गरीब, दलित और भूमिहीन परिवारों को विशेष फायदा मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि संपत्तियों की स्पष्ट सीमाएं तय होने और सही नक्शे तैयार होने से जमीन और मकान से जुड़े पुराने विवादों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी।

सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होगा मालिकाना हक

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लाल लकीर में रहने वाले लोगों के ऊपर सरकार या अदालत से जुड़े मालिकाना हक के विवाद की अनिश्चितता अब खत्म करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संपत्ति का विधिवत रिकॉर्ड तैयार होने से लोगों को भविष्य में अपनी जमीन-मकान से जुड़े अधिकार साबित करने में आसानी होगी। इसके अलावा, संपत्ति का कानूनी रिकॉर्ड होने से लोगों के लिए संस्थागत ऋण हासिल करने की संभावना भी बढ़ेगी।

करीब 4 हजार गांवों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब को लाल लकीर की समस्या से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर तक गांवों और शहरों में लाल लकीर के तहत आने वाले मकानों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पूरी की जाए।

इसके तहत करीब 4,000 गांवों में संपत्तियों का विधिवत पंजीकरण किए जाने की दिशा में काम चल रहा है। सरकार के इस कदम से लंबे समय से अपने घर के कानूनी मालिकाना हक का इंतजार कर रहे परिवारों को स्थायी पहचान और संपत्ति संबंधी अधिकार मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : मुरादाबाद में दो गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, 21 लोगों ने भागकर बचाई जान…

The post CM मान ने धूरी में लाभार्थियों को बांटे प्रापर्टी ऑनरशिप सर्टिफिकेट appeared first on MH One News.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…