भारत की बेटी वापस आ गई..., ममता बनर्जी ने सुनीता विलियम्स के लिए की 'भारत रत्न' की मांग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के लिए भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने विधानसभा के अंदर बोलते हुए कहा कि वह भारतीय हैं, मेरी मांग है कि उन्हें…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) के लिए भारत रत्न की मांग की है। उन्होंने विधानसभा के अंदर बोलते हुए कहा कि वह भारतीय हैं, मेरी मांग है कि उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "मैं सुनीता विलियम्स और पूरी टीम को बधाई देती हूं और उनके लिए प्रार्थना करती हूं। हम बचाव दल को बधाई देते हैं। कल्पना चावला अंतरिक्ष में गई थीं, लेकिन उनकी जान चली गई।"
उन्होंने (Mamta Banerjee) आगे कहा, "मैंने सुना है कि विमान में कुछ तकनीकी समस्या थी और अगर वे वापस लौटने की कोशिश करते तो अंतरिक्ष यान में विस्फोट हो जाता। अगर यह खबर गलत होती तो मुझे खुशी होती। कल्पना चावला के साथ भी ऐसा ही हुआ था।"
'भारत की बेटी...'
इससे पहले ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को 'भारत की बेटी' बताते हुए अंतरिक्ष यात्री और अन्य लोगों की लगभग नौ महीने तक फंसे रहने के बाद वापसी की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का इतने दिनों के बाद आखिरकार और सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर स्वागत है। हमारी भारत की बेटी हमारे पास वापस आ गई है, और हम बेहद खुश और उत्साहित हैं।"
पृथ्वी ने आपको Miss किया…, पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर दी बधाई
उन्होंने आगे कहा कि हम अन्य लौटने वालों के लिए भी बेहद खुश हैं। उनके साहस की सराहना करें, उनकी वापसी की सराहना करें, मानव गौरव की सराहना करें।" ममता ने कहा कि मैं रेस्क्यू टीम को उनके जबरदस्त सपोर्ट और सफलता के लिए बधाई देती हूं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
