Shoot at Sight... जानें असम के मुख्यमंत्री ने क्यों दिया आर्डर
असम के धुबरी जिले में हाल के दिनों में सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला था। यहां ईद के बाद हनुमान मंदिर के पास लगातार मवेशियों के सिर रखे जाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। अब इस पूरे मामले पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM…
असम के धुबरी जिले में हाल के दिनों में सांप्रदायिक तनाव देखने को मिला था। यहां ईद के बाद हनुमान मंदिर के पास लगातार मवेशियों के सिर रखे जाने से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया। अब इस पूरे मामले पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Sarma) की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसके साथ ही उन्होंने अवैध गतिविधि देखते ही पुलिस को गोली मारने के आदेश दिए हैं।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Sarma) ने कहा कि हनुमान मंदिर में गो मांस फेंककर घृणित और निंदनीय अपराध किया है। जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिये हैं, उनके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सरमा ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से धुबरी में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
असम के धुबरी में रविवार (8 जून 2025) को एक मंदिर के पास मांस फेंके जाने के विरोध में प्रदर्शन हुए थे, जिस वजह से स्थिति बिगड़ गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। हालात ये बने कि पूरे इलाके में भारी फोर्स की तैनाती की गई। इसके साथ ही खुद सीएम हिमंता ने इस मामले में दखल दिया। कुछ संगठनों ने शांति की अपील भी की थी।
कुछ लोग और माफिया माहौल कर रहे खराब- सीएम हिमंत
धुबरी के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। हम मंदिरों और पवित्र स्थानों को अपवित्र करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कथित “बीफ माफिया” पर भी चिंता जताई है।
सरमा ने कथित तौर पर ‘नबीन बांग्ला’ नामक एक संगठन द्वारा लगाए गए पोस्टरों की ओर इशारा किया, जो धुबरी को बांग्लादेश के साथ जोड़ने के एजेंडे को बढ़ावा देते थे। उन्होंने दावा किया कि चरमपंथी तत्व ऑनलाइन और जमीनी स्तर पर सांप्रदायिक विवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।
क्यों जारी हुआ गोली मारने का ऑर्डर?
मंदिर और आसपास के इलाके में कथित तौर पर पत्थरबाजी भी देखने को मिली थी। इस मामले पर सीएम ने कहा कि मैंने रात में देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। अगर कोई पत्थर फेंकता है और पुलिस को उनके इरादों पर संदेह होता है, तो वे गोली मार देंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…
30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन
नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…
पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…
एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…
