24 घण्टे ऑनलाइन

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से…

24GhanteOnline
October 5, 2026
1 min read
आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गोसीकुआ भुड़ाई में आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में मौजूद बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों से भी संवाद कर उनके कार्यों से जुड़ी जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। वहीं, गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई। इसके साथ ही 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई और पांच बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ आंगनबाड़ी और दो आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के जरिए मातृ एवं बाल स्वास्थ्य के साथ पोषण से जुड़े विषयों पर भी विशेष जोर दिया गया। धामी ने कहा कि माताओं और बच्चों का स्वास्थ्य एवं पोषण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और हर बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और संस्कारयुक्त वातावरण मिले।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें