24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

देहरादून/सहसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के त्वरित निर्णय का एक और उदाहरण सहसपुर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में देखने को मिला। शिविर के दौरान…

24GhanteOnline
July 11, 2026
2 min read
सीएम धामी के निर्देश का दिखा त्वरित असर, ज्ञापन देने वाली महिला को शाम तक मिली सिलाई मशीन

देहरादून/सहसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के त्वरित निर्णय का एक और उदाहरण सहसपुर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में देखने को मिला। शिविर के दौरान एक महिला ने स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उसी दिन शाम तक महिला को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

शिविर में स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वह जूट बैग बनाकर अपनी आजीविका चलाना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने के कारण अपना काम शुरू नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने सरकार से सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी दिन शाम तक बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

सिलाई मशीन मिलने के बाद बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार की राह आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि अब वह जूट बैग निर्माण का कार्य शुरू कर अपनी आजीविका को सशक्त बना सकेंगी।

गौरतलब है कि सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को सभी जनशिकायतों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। यह मामला सरकार की त्वरित कार्यप्रणाली और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में उठाए जा रहे प्रयासों का एक उदाहरण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें