24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी, आपदा नियंत्रण कक्ष से की राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा के…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की।

उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आयी भीषण प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत श्री धामी (CM Dhami) ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिये।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में राहत एवं बचाव तथा चिकित्सा शिविर की स्थापना कर दी गई है तथा प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दिए गये हैं। भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार स्थिति में हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक प्रभावित नागरिक तक सहायता पहुंचाने हेतु कटिबद्ध है।

दूसरी ओर, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बचाव दल दिल्ली से और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की अत्याधुनिक उपकरणों से लैस अतिरिक्त टीम आज सुबह आपदा स्थल पर पहुंच गयी हैं और बचाव कार्य में जुट गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।