24 घण्टे ऑनलाइन

CM धामी ने 126 नवचयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान…

24GhanteOnline
February 27, 2025
2 min read

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पिछले साढ़े तीन साल में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत का अभिन्न अंग बनकर गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है। गांवों के विकास में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून में सजा और जुर्माने के कड़े प्रावधान किए गए हैं। जब कोई मेहनती और ईमानदार व्यक्ति अपनी लगन और मेहनत के दम पर कोई मुकाम हासिल करता है तो वह आम लोगों के दर्द और परेशानियों को समझता है और अपना काम ईमानदारी से करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से शहरों के साथ गांवों के विकास पर प्राथमिकता से काम कर रही है । राज्य में सख्त भू कानून के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया गया है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारे आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड निर्माण का सपना इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे । उत्तराखंड के सभी लोगों को मिलकर राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सभी लोगों से किसी भी तरह के बहकावे में आए बिना एक उत्तराखंड की भावना के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चाहे वो कोई भी हो, चाहे वो मंत्री हों, विधायक हों, सांसद हों या फिर कोई आम उत्तराखंडी , उत्तराखंड की एकता से खिलवाड़ करने वालों को सरकार माफ नहीं करेगी ।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा, "आज से हर तरह के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा और उत्तराखंड की अस्मिता से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। "

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें