24 घण्टे ऑनलाइन

कारगिल दिवस: परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि में वृद्धि कर डेढ़ करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर…

24GhanteOnline
July 25, 2025
1 min read
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए कहा कि देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के वीर सपूतों ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका बलिदान नई पीढी को प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। जिस पर हमें गर्व है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। छोटा राज्य होने के बावजूद देश की रक्षा में हमारा योगदान उल्लेखनीय रहा है। सैनिक परम्परा वाले वीरभूमि उत्तराखण्ड में पीढ़ियों से लगभग हर परिवार से वीर व वीरांगनाएं देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। हमें अपनी सैनिक परम्परा और देशभक्ति की विरासत पर गर्व हैं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिये वचनबद्ध है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।