24 घण्टे ऑनलाइन

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद…

24GhanteOnline
October 2, 2026
1 min read
राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल, कचहरी परिसर में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने जिस साहस और समर्पण का परिचय दिया, उसे प्रदेशवासी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उनके योगदान और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों तथा शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिस उत्तराखण्ड की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भी पूरा किया जाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें