24 घण्टे ऑनलाइन

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

24GhanteOnline
October 31, 2026
2 min read
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की निर्णायक भूमिका ने एक मजबूत और संगठित भारत की नींव रखी। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों को प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें