24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों काे मिली 15 बसें, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि स्कूली बच्चों…

24GhanteOnline
March 18, 2025
1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन की सहूलियत मिलेगी।

उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. एम.एस. बिष्ट ने जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद व अनटाइड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति दी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विकासखण्ड नौगांव के लिए 05, भटवाडी और डुण्डा के लिए 03-03, पुरोला के लिए 02, चिन्यालीसौड़ और विकासखण्ड मोरी के लिए 01-01 बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. एम.एस. बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी शैलेन्द्र अमोली उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें