24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीन गुना होगी विकास की रफ्तार : मुख्यमंत्री

देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बनबसा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और जनसभा के जरिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि बनबसा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी, तो क्षेत्र में तीन गुना…

24GhanteOnline
January 19, 2025
1 min read

देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बनबसा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और जनसभा के जरिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि बनबसा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी, तो क्षेत्र में तीन गुना विकास सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चंपावत नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रेखा देवी और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

उन्होंने (CM Dhami) कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें