24 घण्टे ऑनलाइन

CM धामी ने लक्ष्य सेन को ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं । मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा…

24GhanteOnline
November 23, 2025
1 min read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने फोन पर वार्ता कर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) को ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह शानदार उपलब्धि उत्तराखण्ड ही नहीं, सम्पूर्ण देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की मेहनत, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करता है कि लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ हर कठिन लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम इसी प्रकार रोशन करते रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें