24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम धामी ने धर्मपत्नी के साथ मनाया करवा चौथ उत्सव

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक…

24GhanteOnline
October 10, 2025
1 min read

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज मुख्यमंत्री आवास में अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवा चौथ का व्रत पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। मुख्यमंत्री दंपत्ति ने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान शिव-पार्वती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित कर गीता धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के साथ विधि विधानपूर्वक करवा चौथ के व्रत का समापन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को करवा चौथ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं |

मुख्यमंत्री vने कहा कि “करवा चौथ भारतीय नारी की अटूट आस्था, प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक जीवन में विश्वास, प्रेम और एकता के सूत्र को और अधिक मजबूत करता है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोपरि है और करवा चौथ जैसे पर्व हमारे सांस्कृतिक जीवन की सुंदर परंपरा को जीवंत रखते हैं।”

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और सौहार्द लेकर आए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें