24 घण्टे ऑनलाइन

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमला कायराना: मुख्यमंत्री

देहरादून: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल, सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे…

24GhanteOnline
April 22, 2025
2 min read

देहरादून: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने की सूचना है। फिलहाल, सुरक्षा बल इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, इस आतंकी हमले की हर तरफ निंदा हो रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी इस घटना को संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला बताया है।

पहलगाम में पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग: जानकारी के मुताबिक, आज यानी 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बैसरन नामक घास के मैदान आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें कई पर्यटक घायल हो गए। जबकि, 26 से ज्यादा पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है। जिसमें विदेशी पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस जगह पर पैदल या घोड़ों के जरिए ही पहुंचा जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंदूकधारियों ने पर्यटकों पर काफी नजदीक से गोलियां चलाईं। इस आतंकी हमले के बाद पूरे पहलगाम क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी गाड़ियों की कड़ी जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है।

वहीं, इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। पहलगाम आतंकी हमले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भी प्रतिक्रिया दी है।

घुड़सवारी का आनंद ले रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, एक की मौत


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय एवं बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। आतंकवाद संस्कृति, शांति के साथ मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुंहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा।- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें