24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर किले में किया अमेरिकी उपराष्ट्रपति का स्वागत

जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने उनका आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया। मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal…

24GhanteOnline
April 22, 2025
1 min read

जयपुर। संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस की जयपुर यात्रा के दूसरे दिन आमेर किले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने उनका आत्मीयतापूर्वक स्वागत किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने वेंस को बुके भेंट कर उनके सुखद प्रवास के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति एवं आतिथ्य सत्कार परंपरा के बारे में जानकारी दी। वेंस, उनकी धर्मपत्नी उषा वेंस एवं बच्चे मंगलवार प्रातः 9 बजे आमेर किले का भ्रमण करने पहुंचे। यहां उनका ढोल-नगाड़ों और सजे हुए हाथियों के साथ राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा में कालबेलिया व कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत किया।

राजस्थानी कला-संस्कृति की मनोहारी प्रस्तुतियों से उपराष्ट्रपति वेंस और उनके परिजन अभिभूत नजर आए। इसके बाद वे आमेर किले का भ्रमण कर राजस्थान की ऐतिहासिक स्थापत्य धरोहर से रूबरू हुए।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस सोमवार रात्रि सपरिवार जयपुर पहुंचे थे। वेंस 24 अप्रेल को प्रातः अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।