24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने परमपूज्य कमलेश जी महाराज का सम्मान कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। श्री शर्मा ने महोत्सव में गायत्री भवन सांगानेर व सिद्धपीठ धाम मुहाना के परम पूज्य श्री…

24GhanteOnline
July 13, 2025
1 min read
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) शनिवार को जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल हुए। श्री शर्मा ने महोत्सव में गायत्री भवन सांगानेर व सिद्धपीठ धाम मुहाना के परम पूज्य श्री कमलेश जी महाराज का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि गुरु का जीवन में विशेष महत्व होता है तथा गुरु ही हमें जीवन में सही राह दिखाता है। संत-महंत, ऋषि-मुनि एवं गुरु अपने ज्ञान के माध्यम से हमें अंधकार से उजियारे की ओर लेकर जाते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमारी संस्कृति में गुरु-शिष्य परम्परा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि श्री कमलेश जी महाराज के समर्पण भाव से पूरे क्षेत्र में उनका विशेष प्रभाव है। श्री शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने इस दौरान वहां उपस्थित भक्तजनों का भी अभिवादन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।