सीएम के टुकड़े-टुकड़े कर..., भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) को बम से उड़ाने की लगातार धमकी मिल रही हैं और गुरुवार को मिले ई मेल में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की हत्या करने की धमकी दी गई।…
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) को बम से उड़ाने की लगातार धमकी मिल रही हैं और गुरुवार को मिले ई मेल में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की हत्या करने की धमकी दी गई। राजस्थान खेल परिषद कार्यालय के आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए ईमेल में लिखा है कि दुष्कर्म पीड़िता के मामले में कुछ नहीं किया गया।
भजन लाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) और खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन की हत्या कर शव के टुकड़े कर काले सूटकेस में पैक कर देगें।
खेल परिषद कार्यालय में एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल पिछले आठ दिनों से कई बार आ चुका है और गत आठ, 12, 13 एवं 14 मई को भी धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें बुधवार को एक दिन में दो बार धमकी भरा ईमेल मिला। उल्लेखनीय है कि एसएमएस स्टेडियम में 18 मई को आईपीएल टी-20 का क्रिकेट मैच होना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
