24 घण्टे ऑनलाइन

निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर CM भजनलाल सक्रिय, जमीनी स्तर से ले रहे फीडबैक

जयपुर। निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) पूरी तरह सक्रिय हैं। पिछले कई दिनों से सीएम आवास पर संगठन की विभिन्न बैठकें आयोजित हो रही हैं और आज भी यह प्रक्रिया जारी…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

जयपुर। निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) पूरी तरह सक्रिय हैं। पिछले कई दिनों से सीएम आवास पर संगठन की विभिन्न बैठकें आयोजित हो रही हैं और आज भी यह प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री इस बार विशेष रूप से जमीनी स्तर से फीडबैक लेने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य यह जानना है कि संगठन किस तरह काम कर रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक कितनी मात्रा में पहुंच रहा है।

बैठकों का एजेंडा विस्तृत है। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ यह भी देखा जा रहा है कि संगठन के पदाधिकारी सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कितनी प्रभावी तरह से कर रहे हैं।

इन बैठकों का उद्देश्य पिछले दो वर्षों के सरकारी कामकाज पर जनता की प्रतिक्रिया को समेटना और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करना है। सुबह से लेकर शाम तक तीनों संभागों की लगातार बैठकें आयोजित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और अन्य वरिष्ठ नेता भी इन बैठकों में उपस्थित रहेंगे।

बीजेपी पदाधिकारियों की भागीदारी


इन बैठकों में मंडल अध्यक्ष, संबंधित जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग की बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इन बैठकों के माध्यम से सीएम (CM Bhajanlal Sharma)  संगठन के स्तर और जनता के बीच सरकार की योजनाओं के प्रभाव का जायजा ले रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…