पीएम मोदी से पहले कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम भजनलाल, तैयारियों का लिया जायजा
बांसवाड़ा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) शनिवार को बांसवाड़ा जिले के नापला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। श्री शर्मा (CM Bhajan Lal…
बांसवाड़ा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) शनिवार को बांसवाड़ा जिले के नापला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।
श्री शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने इस दौरान सभास्थल, हेलीपैड एवं पार्किंग स्थल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जाने वाले डोम तथा मंच के स्थान का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने (CM Bhajan Lal Sharma) तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए तथा इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि श्री मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा की धरती से माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र सहित कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास-लोकार्पण कर देश एवं प्रदेश को सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट प्रदेश की ऊर्जा क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक कैलाश मीना एवं शंकरलाल डेचा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
