24 घण्टे ऑनलाइन

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्णपरियोजना : मुख्यमंत्री

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शुक्रवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। सीएम ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में निर्माण…

24GhanteOnline
January 10, 2025
3 min read

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शुक्रवार को बालोतरा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली। सीएम ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस परियोजना का निर्माण केवल पश्चिमी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीएम ने निर्देश दिए कि परियोजना की लंबित यूनिट्स का निर्माण कार्य पूरा करें ताकि उत्पादन प्रारंभ हो सके एवं पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री हो और राज्य को अधिकाधिक राजस्व प्राप्त हो सके।

साथ ही, उन्होंने परियोजना के निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एच.आर.आर.एल. के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि रिफाइनरी परिसर में ग्रीन बेल्ट विकसित की जाए। उन्होंने रीको द्वारा रिफाइनरी के समीप बोरावास-कलावा औद्योगिक क्षेत्र में राजस्थान पेट्रो जोन के विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

ड्यूल फीड क्रेकर यूनिट का अवलोकन


सीएम (CM Bhajan Lal) ने रिफाइनरी परिसर में ड्यूल फीड क्रेकर यूनिट का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस यूनिट के निर्माण में बुर्ज खलीफा निर्माण से भी अधिक कंक्रीट का उपयोग किया गया है। यह रिफाइनरी का सबसे बड़ा प्लांट भी है, जहां एक तिहाई श्रमिक (लगभग 9 हजार) काम करते हैं। उन्होंने कोक डोम और ट्रीटिंग यूनिट का सघन निरीक्षण किया एवं कार्यप्रणाली और तकनीक की विस्तृत जानकारी ली।

पेट्रो जोन के विकास के लिए निरंतर कंपनियों से संपर्क जरूरी


मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) कहा कि रिफाइनरी के आस-पास के क्षेत्र में पेट्रो जोन का विकास किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को पेट्रो जोन के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों से भी निरंतर संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी कार्यों में देरी करने वाली संबंधित फर्मों व ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रदान किए। साथ ही, उन्होंने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को एक विशेषाधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए जोकि 15 दिन में रिफाइनरी परियोजना के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट बनाए।

बालोतरा जिले के समग्र विकास की बनाएं योजना


सीएम (CM Bhajan Lal) ने जिला कलक्टर को बालोतरा जिले के समग्र विकास की योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप जिले की मूलभूत आवश्यकताएं पानी, सड़क, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा आदि के क्षेत्र में कार्ययोजना बनाकर आमजन को सहूलियत प्रदान करें। उन्होंने सड़क तंत्र को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएम के साथ मंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…