24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शनिवार को भरतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सर्किट हाउस में आत्मीय मुलाकात की। संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन ने राज्य बजट वर्ष 2025-26…

24GhanteOnline
March 1, 2025
1 min read

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शनिवार को भरतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सर्किट हाउस में आत्मीय मुलाकात की। संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन ने राज्य बजट वर्ष 2025-26 में भरतपुर एवं डीग जिले को दी गई सौगातों के लिए श्री शर्मा का आभार भी जताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) से नन्हें जूडो कराते खिलाड़ियों ने मुलाकात कर प्रतियोगिता में जीते अपने मेडल्स दिखाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी की और संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, लघु उद्योग भारती, बृज हनी, ब्रह्माकुमारीज संस्था के सदस्य, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। इससे पहले भरतपुर पहुंचने पर हैलीपेड पर मुख्यमंत्री शर्मा का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।