‘पंजाब के युवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि’, मानसा हत्याकांड पर CM मान का कड़ा रुख
पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि पंजाब के युवा राज्य की…

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सख्त रुख अपनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि पंजाब के युवा राज्य की धरोहर हैं और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस बीच, मामले में मुख्य आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का दावा है कि वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि, गिरफ्तारी और बरामदगी को लेकर पुलिस की विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
पुलिस जुटा रही अहम जानकारी
सूत्रों के अनुसार, हत्या के बाद फरार हुआ मुख्य आरोपी राजस्थान के सालासर में छिपा था। पुलिस ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पूछताछ के जरिए आरोपी के फरार होने के रास्तों और उसे पनाह देने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा सकती है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की कड़ियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों की ओर से मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए जाने की बात कही गई थी।
ਕੱਲ੍ਹ ਮਾਨਸਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਮੰਦਭਾਗੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ-ਨਿੰਦਣਯੋਗ ਹੈ… ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਸਾਡਾ ਸਰਮਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕੀਮਤ ‘ਤੇ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਕਾਨੂੰਨ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਲੈਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਨੂੰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇਗੀ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 14, 2026
मेडिकल स्टोर पर विवाद के बाद चली थीं गोलियां
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को परविंदर सिंह झोटा मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री को लेकर दुकानदार से सवाल कर रहे थे। इस दौरान वह फेसबुक लाइव भी कर रहे थे। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने पिस्तौल निकालकर झोटा पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग माध्यमों से सुराग जुटाए।
तीन साल पुरानी रंजिश की भी जांच
इस मामले में करीब तीन साल पुरानी एक घटना का भी जिक्र सामने आया है। बताया जा रहा है कि उस समय परविंदर झोटा की वजह से मेडिकल स्टोर संचालक को जूतों की माला पहनाई गई थी। दावा किया जा रहा है कि हत्या के पीछे इस घटना से जुड़ी रंजिश हो सकती है। हालांकि, इस वजह की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। हत्या के विरोध में सिख संगठनों ने मानसा में बंद की अपील की है। कई दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहने की जानकारी सामने आई है। मंगलवार को घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ की और सामान सड़क पर फेंक दिया था। लोगों ने सिविल अस्पताल के बाहर भी प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया है कि राज्य में हिंसा और कानून हाथ में लेने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब पुलिस की जांच और आधिकारिक बयान से हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार
जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…
पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद
चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…
पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…
अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…
