24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम भगवंत मान की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में एडमिट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आज उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल…

24GhanteOnline
September 5, 2025
1 min read

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद आज उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम मान पिछले दो दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। खराब सेहत की वजह से वो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों के प्रस्तावित दौरे में भी नहीं जा सके थे।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) डॉक्टरों की निगरानी में सीएम आवास पर ही इलाज करवा रहे थे, लेकिन आज तबियत बिगड़ने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम सीएम के स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर आज शाम चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम हाउस में होने वाली पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक को सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य कारणों की वजह से फिलहाल टाल दिया गया। इस बैठक में बाढ़ पर चर्चा होनी थी, लेकिन सीएम के अस्वस्थ होने के बाद मीटिंग टाल दी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।