24 घण्टे ऑनलाइन

पंजाब में स्कूल फीस पर सरकार की सख्ती, CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann) ने घोषणा की है कि राज्य में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए सरकार आगामी विधानसभा सत्र में एक नया…

24GhanteOnline
June 3, 2026
2 min read

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ( Bhagwant Mann) ने घोषणा की है कि राज्य में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। इस व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए सरकार आगामी विधानसभा सत्र में एक नया कानून लेकर आ रही है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम मान ने स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों ने पिछले तीन वर्षों में कुल मिलाकर 15 फीसदी तक फीस बढ़ाई है, उन्हें वह राशि अभिभावकों (पेरेंट्स) को वापस (रिफंड) करनी होगी। उन्होंने कहा कि पहले निजी स्कूल मनमाने ढंग से फीस बढ़ाते थे, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता था, लेकिन अब इस मनमानी को पूरी तरह रोका जाएगा।

अमृतसर की घटना पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख


मुख्यमंत्री ( Bhagwant Mann) ने इस फैसले के पीछे अमृतसर में हुई एक 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने अत्यंत दुख और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एक होनहार छात्रा इस स्कूल माफिया का शिकार बन गई। स्कूल प्रबंधन ने उस पर मनमानी फीस वसूलने का अनुचित दबाव बनाया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिसके कारण अंततः छात्रा को अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

सीएम भगवंत मान ( Bhagwant Mann) ने सख्त लहजे में कहा कि सरकार निजी स्कूलों की इस तरह की तानाशाही और मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…