'... 40 लाख चाहिए', CM आतिशी ने चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मांगी मदद
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की जरूरत है। मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की…
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव लड़ने के लिए क्राउड फंडिंग की जरूरत है। मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है। उनका कहना है कि लोग हमें 100 से लेकर 1000 रुपये तक की मदद कर सकते हैं। जो हमें चुनाव लड़ने में मदद करेगा।
आतिशी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप को समर्थन किया है, हमें चुनाव लड़ने के लिए चंदा दिया है। लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से हमें चुनाव लड़ने और जीतने में मदद मिली है। दिल्ली के सबसे गरीब लोगों ने हमें 10 से 100 रुपये तक की सबसे छोटी राशि से समर्थन दिया है। हमें पूरे देश से लोगों ने हमें दान दिया है।
उन्होंने ये भी कहा कि आप की ईमानदार राजनीति सकारात्मक थी कि हमने कॉरपोरेट्स या पूंजीपतियों से पैसा नहीं मांगा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि उम्मीदवार और पार्टियां बड़े दिग्गजों से फंड लेती हैं और फिर उनके लिए काम करती हैं और कॉन्ट्रैक्ट के रूप में भुगतान करती हैं। केजरीवाल सरकार ने आम लोगों के लिए काम किया, क्योंकि वे हमें लड़ने में मदद करते हैं। अगर हमने दिग्गजों से पैसा लिया होता तो हम मुफ्त पानी, बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और शिक्षा नहीं दे पाते।
मैं चुनाव लड़ने के लिए भरपूर फंडिंग चाहती हूं: CM
दिल्ली की सीएम ने कहा कि मैं चुनाव लड़ने के लिए भरपूर फंडिंग चाहती हूं। मुझे चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत है और मैं लोगों से अपील करती हूं कि वह हमें 100 से लेकर 1000 रुपये तक कोई भी राशि दे सकते हैं जो हमें चुनाव लड़ने में मदद करेगी।
एक सीएम एक लिए इतनी छोटी रकम गलत तरीके से जुटाना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर हम इसे गलत तरीकों से इकट्ठा करेंगे तो इसमें एक दिन भी नहीं लगेगा, लेकिन अगर भ्रष्ट आचरण से पैसा ले लिया जाए तो वही बुनियादी ढांचा ढह जाएगा।
5 फरवरी को होगी वोटिंग
70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। सत्तारूढ़ AAP ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटों के साथ जीत हासिल की और राजधानी में हैट्रिक बनाने का लक्ष्य रखा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1।55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645 महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
