24 घण्टे ऑनलाइन

लखनऊ में बादलों ने डाला डेरा, इन जिलों में बारिश की संभावना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आज सुबह से ही बादलों (Clouds) ने डेरा डाल रखा है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है, और दिनों की तुलना में दिन के समय थोड़ी ठंड महसूस हो रहा है। इस बीच गर्मी से शुरू होने से…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में आज सुबह से ही बादलों (Clouds) ने डेरा डाल रखा है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुआ है, और दिनों की तुलना में दिन के समय थोड़ी ठंड महसूस हो रहा है। इस बीच गर्मी से शुरू होने से पहले प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

दरअसल, यूपी के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से प्रदेश के कई जिलों में दिन के समय तेज धूप देखने को मिल रही है। जिससे तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ता दिख रहा है। इस समय ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से कुछ ज्यादा है। हालांकि, मंगलवार को मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ नजर आ रहा है।

राजधानी लखनऊ और आस-पास के इलाकों में बादल (Clouds) छाए हुए हैं। जिसके कारण मौसम सुहावना बन गया है। वहीं, गर्मी शुरू होने से पहले बारिश थोड़ी ठंड का एहसास करवाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा।

इस जेल में आया संगम का पवित्र जल, कैदियों ने भी कुंभ स्नान


आगामी 20 फरवरी को यूपी के कुछ जिलो में बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन फरवरी के अंत तक तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें