24 घण्टे ऑनलाइन

आसमानी कहर: किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, जान बचाने के लिए जंगल में भागे लोग

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के निचार में बादल फटने (Cloudburst) से तबाही मच गई। पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है। राहत की बात यह रही कि इस…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश में किन्नौर के निचार में बादल फटने (Cloudburst) से तबाही मच गई। पानी के तेज बहाव ने कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इलाके के कुछ मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खतरा भांपकर ग्रामीण अपने घरों से निकलकर नज़दीकी जंगल की ओर भाग गए और वहां शरण लेकर जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात के समय अचानक बादल फटा (Cloudburst) और कुछ ही देर में नाले व जलस्रोत उफान पर आ गए। पानी और मलबे का सैलाब सड़कों और गांवों में घुस गया। आपदा के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। कई वाहन बह गए, जबकि कुछ मलबे के नीचे दब गए। सड़कों पर भारी मलबा जमा होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

606 सड़कें ठप, दो राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित


लगातार हो रही बारिश से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, अब तक कुल 606 सड़कें बंद हो चुकी हैं। इसमें एनएच-3 (अटारी-लेह मार्ग) और एनएच-503ए (अमृतसर-भोटा मार्ग) जैसे दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। कुल्लू जिले में सबसे ज्यादा 203 सड़कें, मंडी में 198 और शिमला जिले में 51 सड़कें बंद हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी


मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। हाल ही में शिमला, कांगड़ा, पालमपुर, मुरारी देवी और सुंदरनगर में गरज-बरस के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि ताबो और बजौरा में 33 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…