24 घण्टे ऑनलाइन

कुल्लू में बादल फटने से तबाही, पानी के सैलाब में बही गाड़ियां… रेस्क्यू जारी

हिमाचल प्रदेश के रामपुर शहर से सटे कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में बादल फटने (Cloudburst ) की वजह से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। शाम करीब 6 बजे बादल फटने की घटना से सतलुज नदी के किनारे खड़ी गाड़ियां पानी के बहाव…

24GhanteOnline
May 24, 2025
2 min read

हिमाचल प्रदेश के रामपुर शहर से सटे कुल्लू जिले की जगातखाना पंचायत में बादल फटने (Cloudburst ) की वजह से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। शाम करीब 6 बजे बादल फटने की घटना से सतलुज नदी के किनारे खड़ी गाड़ियां पानी के बहाव में बह गईं। स्थानीय लोगों ने बताया है कि बादल फटने (Cloudburst ) की वजह से भारी मात्रा में मलबा बहकर आया जिसकी वजह से गाड़ियों समेत कई संपत्तियों को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 10 गाड़ियां नाले में बह गईं।

बता दें कि राज्य में मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। ऐसे में शाम 6 बजे से ही पूरे इलाके में भारी गर्जना के साथ बारिश हुई।

मूसलाधार बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद अचानक से सतलुज नदी में बहाव बढ़ गया और किनारों पर तेज पानी के बहाव के साथ मलबा आया जिसकी वजह से कई कारें मलबे के साथ पानी के साथ बह गईं। इस पूरे मामले की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दी गई है।

लो आ गया मॉनसून, केरल में शुरू हुई झमाझम बारिश


बादल फटने (Cloudburst ) की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी साथ ही खुद भी लोगों की मदद के लिए मैदान में उतर गए। प्रशासनिक अमला और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गए हैं। राहत और बचाव कार्य फिलहाल इलाके में जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।