24 घण्टे ऑनलाइन

चाय-पकौड़ी पर तकरार! इमरान मसूद और आशु मलिक की बैठक में भिड़ंत

सहारनपुर: दिशा की बैठक में विकास कार्यों को लेकर सवाल-जवाब के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक आमने-सामने आ गए। बेहड़ा संदल गांव की सड़क और अधूरे नाले का मुद्दा उठने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई।…

24GhanteOnline
August 19, 2026
2 min read
चाय-पकौड़ी पर तकरार! इमरान मसूद और आशु मलिक की बैठक में भिड़ंत

सहारनपुर: दिशा की बैठक में विकास कार्यों को लेकर सवाल-जवाब के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक आमने-सामने आ गए। बेहड़ा संदल गांव की सड़क और अधूरे नाले का मुद्दा उठने के बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ा कि बैठक का माहौल गरमा गया।

बैठक में आशु मलिक ने करीब चार साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नाला अधूरा छोड़े जाने से कब्रिस्तान और खेतों में पानी पहुंच रहा है। उन्होंने नाले का काम पूरा कराने की मांग की।

अधिकारी के जवाब से विधायक नाराज

संबंधित अधिकारी ने कहा कि नाले का निर्माण इस योजना के तहत नहीं आता। इस पर विधायक ने आपत्ति जताई और कहा कि वह पिछली बैठक में भी इस समस्या को उठा चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।

इसके बाद सांसद इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच बहस शुरू हो गई। सांसद ने विधायक से नियमों के तहत अपनी बात रखने को कहा।

चाय-पकौड़ी कौन खिला रहा है?

बहस के दौरान आशु मलिक ने कहा कि वह जनता के मुद्दे उठाने आए हैं, “चाय-पकौड़ी खाने नहीं।” इस पर इमरान मसूद ने पलटकर कहा, “चाय-पकौड़ी कौन खिला रहा है?”

दोनों के बीच बढ़ती नोकझोंक के बीच सांसद ने अधिकारी को पूरे मामले की जानकारी स्पष्ट तरीके से देने के निर्देश दिए।

वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में चर्चा

इमरान मसूद ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि विधायक के सवालों का एक सप्ताह में बिंदुवार जवाब उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद बैठक आगे बढ़ी।

बैठक में हुई बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क और नाले जैसे स्थानीय मुद्दे से शुरू हुई यह नोकझोंक अब सहारनपुर की सियासत में चर्चा का विषय बन गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें