24 घण्टे ऑनलाइन

CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आशुतोष-सौरभ 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े मामले में CJP नेताओं आशुतोष रंका और सौरभ दास को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों ने शांति भंग की और बॉन्ड…

24GhanteOnline
October 14, 2026
1 min read
CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आशुतोष-सौरभ 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदर्शन से जुड़े मामले में CJP नेताओं आशुतोष रंका और सौरभ दास को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया कि दोनों ने शांति भंग की और बॉन्ड में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन किया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रदर्शन के लिए लोगों को बाकायदा आह्वान किया था। पुलिस ने इन्हीं दलीलों के आधार पर अदालत से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।