इस तरह से चुने सही मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत
चेहरे की सुन्दरता वेसे तो प्राकृतिक ही अच्छी लगती हैं। लेकिन आजकल चेहरे को खूबसूरत और अच्छा दिखाने के लिए मेकअप (Makeup) का सहारा लिया जाता हैं। लेकिन मेकअप तभी अच्छा लगता हैं जब वह चेहरे के अनुरूप हों। मेकअप जब चेहरे…
24GhanteOnline
July 8, 20253 min read
चेहरे की सुन्दरता वेसे तो प्राकृतिक ही अच्छी लगती हैं। लेकिन आजकल चेहरे को खूबसूरत और अच्छा दिखाने के लिए मेकअप (Makeup) का सहारा लिया जाता हैं। लेकिन मेकअप तभी अच्छा लगता हैं जब वह चेहरे के अनुरूप हों। मेकअप जब चेहरे के अनुरूप होता हैं तो चेहरे का निखार बहुत अच्छे से आता हैं। इसलिए जब भी मेकअप करें अपने चेहरे के शेप के अनुसार करना चाहिए। इसलिए आज हम लेकर आये हैं किस तरह मेकअप (Makeup) करें अपने चेहरे के मुताबिक।
* राउंड फेस :
अगर आपका चेहरा गोल है तो उसमें चिन कम उभरी हुई होती है। इस एरिया की सही ढंग से कंटूरिंग न की जाए तो चेहरा काफी बेजान नज़र आ सकता है। इसलिए इस तरह मेकअप करें कि चिन को उभारा जा सके। डार्क और लाइट दोनों तरह के शेड्स इस फेस शेप पर अच्छे लगते हैं। फोरहेड, चीक बोन्स और चिन एरिया पर स्किन से एक टोन हलका और जॉ लाइन पर स्किन से एक टोन डार्क फाउंडेशन चुनें। ऐसा करने से आपका चेहरा पतला नज़र आने लगेगा। ड्रमेटिक इफेक्ट के लिए डार्क आईशैडो लगाएं। फिनिशिंग टच मस्कारा से दें। अगर दोनों में से कुछ न लगाना चाहें तो सिर्फ आईलाइनर का इस्तेमाल करें। रेड या रेड बेस्ड कलर्स का चुनाव करें। हलके शेड्स से बचें।
* ओवल फेस के लिए :
यह एक आइडियल फेस शेप है जिसमें लगभग सभी तरह के मेकअप ट्राई किए जा सकते हैं, लेकिन यह बेहतर रहेगा कि आप अपने होठ पर या आंखों पर जोर डालें लेकिन दोनों पर एक साथ नहीं। आप अपनी आंखों को स्मोकी लुक दे सकते हैं या सॉफ्ट रंग लगा सकते हैं जैसे की हल्का गुलाबी, मिंट ग्रीन या स्काई ब्लू लेकिन डिफाइंड लुक के लिए नीचे काजल लगाए और ऊपर ऑयलाइनर। अपने होठों पर लगाने के लिए सॉफ्ट रंग जैसे कि रोज़ और बोल्ड रंग जैसे की चेरी चुनें। इनको और हाईलाइट करने के लिए लिप लाइनर से लाइनिंग करें।
* लॉन्ग फेस :
ऐसे चेहरे वालों का फोरहेड चौड़ा होता है और जॉ लाइन भी बड़ी होती है। इसलिए इस स्थिति में फोरहेड के ऊपर और जॉ के दोनों सिरों में चीक्स के बेस से कंटूरिंग करना सही रहता है। इससे चेहरा आकर्षक दिखने लगता है। कॉपर, वाइन और डीप प्लम जैसे शेड्स इस फेस शेप पर ज्य़ादा फबते हैं। चेहरे से मेल खाते फाउंडेशन का चुनाव करें। पीच, बेज या पिंक शेड्स चीक्स पर अप्लाई करें। आंखों पर हेवी मेकअप अच्छा लगेगा। इसलिए डार्क शेड्स ही चुनें। ड्रेस के अनुसार ही लिप शेड का चुनाव करें।
Tags:Beauty tipsbeauty tips for faceface shapeface makeup tipsbeauty tips for women"makeup tipsbeauty tips for girls
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
