24 घण्टे ऑनलाइन

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

खूबसूरत गहने (Jewelry) आपके नॉर्मल आउटफिट्स को भी स्टाइलिश बना सकते हैं। छोटी रिंग, हल्के-ट्रेंडी नेकपीस और चमकते हुए ईयररिंग के साथ आप डेली और एक ही जैसे लगने वाले बोरिंग लुक में भी जान डाल सकती हैं। सही आउटफिट्स के…

24GhanteOnline
July 5, 2026
2 min read

खूबसूरत गहने (Jewelry) आपके नॉर्मल आउटफिट्स को भी स्टाइलिश बना सकते हैं। छोटी रिंग, हल्के-ट्रेंडी नेकपीस और चमकते हुए ईयररिंग के साथ आप डेली और एक ही जैसे लगने वाले बोरिंग लुक में भी जान डाल सकती हैं। सही आउटफिट्स के साथ सही ज्वेलरी चुनना बेशक बहुत सूझबूझ का काम है और जिससे ऑफिस (Office) से लेकर पार्टी हर जगह आप अपना एक नया और अलग लुक बना सकती हैं। यहां जानिए कैसी हो आपकी ऑफिस ज्वेलरी (Jewelry)।

जैसा काम, वैसी ज्वेलरी (Jewelry)

वैसे तो ज्वेलरी (Jewelry) पहने के लिए कोई निश्चित पैटर्न नहीं है, लेकिन कार्यक्षेत्र के हिसाब से इसका चयन करेंगी तो आपको काम करने में आसानी होगी। जैसे अगर आपका काम फ्रंट ऑफिस जॉब का है तो आपको दिनभर कई फोन करने और उठाने पड़ते होंगे। ऐसे में अगर आप बड़े-बड़े ईयरिंग पहनेंगी तो फोन से बात करने में दिक्कत होगी। इसके विपरीत ग्लैमर से जुड़े क्षेत्रों में आप बड़ी ज्वेलरी आसानी से पहन सकती हैं।डायमंड, मोती या कोई भी अन्य नग आप ऑफिस में पहन सकती हैं। बशर्ते ये किसी भारी-भरकम ज्वेलरी में न जड़े हों। हल्का-फुल्का डायमंड का सेट, सिंगल पेंडेट, नाजुक-सी अँगूठी, मोतियों के छोटे-छोटे इयररिंग्स या फिर टॉप्स आप आसानी से पहन सकती हैं। हाथों में एक या दो चूड़ियाँ, कोई ब्रेसलेट या डिजाइनर घड़ी भी अच्छी लगेगी।

फ्लोरल ज्वेलरी (Jewelry)

ऑफिस पार्टीज़ में ग्लैमरस लुक के लिए फ्लोरल जूलरी चुनें। जो आपको यूनिक और गर्ली लुक देते हैं। ईवनिंग वेयर के साथ व्हाइट गोल्ड कैरी कर सकती हैं। वैसे सीज़न के हिसाब से आप सिर्फ एक कॉकटेल रिंग से भी अपने लुक को पूरा कर सकती हैं ।

छोटी ईयरिंग

ब्लैक मेटल, मोती, अमेरिकन डायमंड से बनी ज्वेलरी सदाबहार होती है। यह कभी ऑउट ऑफ फैशन नहीं होता। इससे न केवल आपको ग्लैमरस लुक मिलेगा, बल्कि काम करने में भी आसानी होगी। ईयरिंग ज्यादा आवाज न करें, इसके लिए कागज से बनी ईयरिंग भी पहन सकती हैं। आजकल लकड़ी (वुड ईयरिंग) से बनी ज्वेलरी (Jewelry) भी फैशन में है।

अंगूठी हो छोटी

ऑफिस आप अंगूठी पहनकर भी जा सकती हैं। वैसे तो रिंग ऐसी ज्वेलरी है, जिसे किसी कपड़े से मैच करके पहनने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन इसे पहनने के पहले इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा बड़ी और चमकदार न हो। आप अमेरिकन डायमंड या स्टोन से बनी रिंग भी पहन सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।