24 घण्टे ऑनलाइन

चेहरे के अनुसार चुने ज्वेलरी, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

आभूषण (Jewellery) खरीदते समय अपने चेहरे के आकार को जरूर ध्यान में रखें, जिससे जब आप इसे पहने तो यह आपके ऊपर खिले भी और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाए। कान के आभूषण और हार के डिजाइन ऐसे होने चाहिए जो आपकी जॉ लाइन और…

24GhanteOnline
August 13, 2025
2 min read

आभूषण (Jewellery) खरीदते समय अपने चेहरे के आकार को जरूर ध्यान में रखें, जिससे जब आप इसे पहने तो यह आपके ऊपर खिले भी और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाए। कान के आभूषण और हार के डिजाइन ऐसे होने चाहिए जो आपकी जॉ लाइन और चेहरे की लंबाई के अनुरूप हो।

- गोल चेहरे वाली महिलाओं को ऐसे आभूषण (Jewellery) पहनने चाहिए, जो उनके चेहरे को थोड़ा लंबा आकार का दर्शाए। नेरो शैंडेलियर और टीयरड्रॉप ईयररिंग (लंबी लटकन वाली बालियां) पहननी चाहिए।

- रेक्टेंग्युलर (आयताकार) चेहरे के आकार वाली महिलाओं को गोल बटन ईयररिंग्स पहननी चाहिए। डेंटी ईयररिंग (छोटे टॉप्स या छोटी बालियां) भी ऐसी महिलाओं पर जंचती हैं।

- अंडाकार यानी ओवल शेप चेहरे वाली महिलाएं कई तरह के प्रयोग कर सकती हैं, इस आकार वाली महिलाएं बड़े झुमके और बड़ी बालिया पहन सकती हैं, जो इन पर खूब खिलेगा।

- स्क्वेयर (चौकोर) आकार के चेहरे वाली महिलाओं को बहुत बड़े और भड़कीले ईयररिंग पहनने से बचना चाहिए, वे लांग ड्राप्स, उनके चेहरे को लंबा दिखाने वाले नैरो ईयररिंग, गोल बाले पहन सकती हैं, जिसेस उनकी जॉ लाइन सही रूप में नजर आए।

- ट्राएंगल शेप के चेहरे वाली महिलाएं आसानी से दिल के आकार या पान के पत्ते के आकार वाले झुमके, ईयरकफ्स पहन सकती हैं। गले के हार के रूप में वे कई लेयर वाले या सिंगल चेन पहन सकती है। वी लाइन वाले हार ज्यादा अच्छे लगेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।