24 घण्टे ऑनलाइन

चीन ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, पाकिस्तान ने कही ये बात

चीन (China) ने पहलगाम ( Pahalgam Terrorist Attack) में हुए हमले पर दुख व्यक्त किया और इसकी निंदा की। पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची सहानुभूति व्यक्त करते हुए चीन ने…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read

चीन (China) ने पहलगाम ( Pahalgam Terrorist Attack) में हुए हमले पर दुख व्यक्त किया और इसकी निंदा की। पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची सहानुभूति व्यक्त करते हुए चीन ने आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति अपना विरोध दोहराया। बीजिंग ने बयान जारी कर कहा, “पहलगाम (Pahalgam) में हुए हमले से स्तब्ध हैं और इसकी निंदा करता हैं। पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सच्ची सहानुभूति। सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करें।”

मंगलवार दोपहर को कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam) के पास बैसरन में आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए, जिनमें से ज़्यादातर दूसरे राज्यों से आए थे। अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में दो विदेशी (यूएई और नेपाल से) और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। इससे पहले, हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में पाकिस्तान ने कहा कि उसका इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है, जबकि इस्लामाबाद ने कहा कि वह सभी प्रकार के आतंकवाद को अस्वीकार करता है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) से पाकिस्तान का कोई संबंध नहीं है। भारत में केंद्र सरकार को नागालैंड, मणिपुर, कश्मीर और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यह सब घर में ही हो रहा है क्योंकि सरकार कई लोगों का शोषण कर रही है। हम किसी भी रूप में आतंकवाद का समर्थन नहीं करते हैं और स्थानीय लोगों को आतंकवादियों का निशाना नहीं बनना चाहिए, और हमें इस बारे में कोई संदेह नहीं है। हालांकि, अगर स्थानीय ताकतें भारत सरकार को निशाना बना रही हैं, तो पाकिस्तान को निशाना बनाना आसान हो जाता है।”

पहले हम हिंदुस्तान के वाशिंदे हैं…, आतंकी हमले से गुस्से में कश्मीरी; मस्जिदों से हो रहा ये ऐलान


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हम भारत के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए हमले में पर्यटकों की जान जाने से चिंतित हैं। हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…