24 घण्टे ऑनलाइन

मानसून में बच्चों को होती है खास देखभाल की जरूरत, यूँ रखें ध्यान

बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है. उन्हें हमेशा ही खास देखभाल की जरूरत होती है. बच्चे इंफेक्शन का जल्दी शिकार हो जाती है जिसके चलते उन्हें स्पेशल केयर की जरूरत होती है. इसलिए बारिश के मौसम (Monsoon Baby Care Tips)…

24GhanteOnline
June 3, 2026
2 min read

बच्चों की त्वचा काफी सेंसिटिव होती है. उन्हें हमेशा ही खास देखभाल की जरूरत होती है. बच्चे इंफेक्शन का जल्दी शिकार हो जाती है जिसके चलते उन्हें स्पेशल केयर की जरूरत होती है. इसलिए बारिश के मौसम (Monsoon Baby Care Tips) में बच्चों का खास ध्यान रखना पड़ता है. इस मौसम में होने वाली बीमारियों और इंफेक्शन से इन्हें बचाकर रखने के लिए आपको कई सावधानी बरतने की जरूरत होती है. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि बच्चों की देखभाल कैसे की जाये.

* मानसून में रैशेज होने के काफी चांसेस होते हैं. इसके बचने के लिए ध्यान रखें कि आपके बेबी की स्किन अच्छी तरह हाईड्रेट हो. साथ ही, पैराबेन, आर्टिफिशियल कलर और अल्कोहल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल उनकी त्वचा पर ना करें.

* इस मौसम में सिर में भी खुजली और इंफेक्शन के चांसेस बढ़ जाते हैं. इसके लिए आप उनकी सिर की नियमित रूप से सफाई करें. डॉक्टर की सलाह पर बच्चों के लिए आने वाले मेडिकेटेड शैम्पू यूज करें.

* बच्चों को नहलाते वक्त सौम्य नेचर वाले साबुन का इस्तेमाल करें. नहलाने के बाद उनकी बॉडी को मुलायम और साफ तौलिए से पोंछकर ऑलिव ऑयल और बादाम तेल मिलाकर मॉइश्चराइजर की तरह लगाएं.

* कई बार डायपर की वजह से भी बच्चों को रैशेज और इंफेक्शन हो जाते हैं. निचले की अच्छी तरह सफाई करें और गीला होने से बचाकर रखें. नहलाने के बाद उस हिस्से में बादाम तेल लगाकर मालिश करें. नियमित अंतराल पर डायपर बदलें.

* अगर आप कोई लोशन इस्तेमाल कर रही हैं, तो कैलामाइन वाले प्रोडक्ट जिसमें एलो वेरा समेत सरसों का तेल ऐसी चीजें मौजूद हो उन्हें खरीदें. इससे स्किन को पूरी नमी मिलेगी और किसी तरह का इंफेक्शन भी नहीं होगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।