24 घण्टे ऑनलाइन

बारात में घोड़े ने मासूम को मारी लात, ऑन स्पॉट मौत

कानपुर। शहर में एक बारात निकल रही थी, लेकिन इसी दौरान एक दर्दनाक हादसे हो गया और 6 साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल बच्चे को घोड़ी (Horse) ने लात मार दी, जिसमें बच्चे का सिर चबूतरे से टकरा गया और वो गंभीर रूप से घायल हो…

24GhanteOnline
January 28, 2025
2 min read

कानपुर। शहर में एक बारात निकल रही थी, लेकिन इसी दौरान एक दर्दनाक हादसे हो गया और 6 साल के मासूम की मौत हो गई। दरअसल बच्चे को घोड़ी (Horse) ने लात मार दी, जिसमें बच्चे का सिर चबूतरे से टकरा गया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्चे ने दम तोड़ दिया था। मृतक बच्चे के परिजनों ने 12 साल तक मन्नत मांगी थी, तब जाकर उनके घर दूसरे बच्चे का जन्म हुआ था।

बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने बच्चे के पोस्टमार्टम के लिए भी मना कर दिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए फिलहाल कोई मुकदमा नहीं लिखा गया है। कानपुर के योगेंद्र विहार के रहने वाले ई रिक्शा चालक सुरेश चंद्र गुप्ता अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। रविवार को उनकी गली में विकी वाजपेई के बेटे शरद की शादी थी।

अमीरों का लोन माफ मत करो… पीएम मोदी को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी


मृतक बच्चे के पिता सुरेश ने बताया कि जिस वक्त शरद की बारात निकल रही थी। उस दौरान महिलाएं दूल्हे को घोड़ी पर लेकर मंदिर गई थीं और घोड़ा उनके घर के सामने खड़ा था। वहीं पर कुछ लोग नाच रहे थे। घोड़ी वाले ने घोड़ी को भी नाचने का इशारा किया। तभी घोड़ी ने पैर उठाया, जो वहीं पर खेल रहे सुरेश के 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को लग गया।

12 साल मन्नत से हुआ था जन्म


घोड़ी (Horse) की लात लगते ही मासूम का सिर चबूतरे से टकराया और वो गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर रीजेंसी अस्पताल ले गए। इसके बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका और कृष्णा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उनका बड़ा बेटा 17 साल का है। दूसरे बच्चे के लिए उन्होंने 12 साल मन्नत मांगी थी, तब जाकर कृष्णा पैदा हुआ था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया है और कोई तहरीर भी नहीं दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें