24 घण्टे ऑनलाइन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मासूम ने गंवाए दोनों हाथ, UPPCL के अधिकारियों पर मुकदमा

नोएडा: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, नोएडा के दनकौर में एक घर की छत के पास खतरनाक तरीके से लटके हाई-वोल्टेज तार (High Tension Line) की चपेट में…

24GhanteOnline
July 16, 2025
2 min read

नोएडा: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, नोएडा के दनकौर में एक घर की छत के पास खतरनाक तरीके से लटके हाई-वोल्टेज तार (High Tension Line) की चपेट में आने से 7 साल के एक बच्चे के दोनों हाथ कट गए थे। इस मामले में यूपीपीसीएल की लापरवाही सामने आई थी।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई सोमवार को बच्चे के पिता द्वारा यूपीपीसीएल के एक एसडीओ और एक जूनियर इंजीनियर सहित अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई।

एफआईआर के अनुसार, घटना 22 मई को हुई जब नौशाद अली का बेटा तैमूर अच्छेजा बुजुर्ग गांव में अपने पड़ोसी की छत पर खेल रहा था। तभी 11,000 वोल्ट की लटकती बिजली की तार (High Tension Line) को छूने से बच्चे को गंभीर चोटें आईं।

एफआईआर में कहा गया है कि गंभीर हालत में बच्चे को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उसके दोनों हाथ कोहनी से अलग करने पड़े।

नौशाद अली ने अपनी शिकायत में दावा किया कि अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद, असुरक्षित हाई-वोल्टेज तारों (High Tension Line) को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, मामले में दनकौर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुंडनेरा सिंह ने पुष्टि की कि यूपीपीसीएल के चार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।