24 घण्टे ऑनलाइन

छठ पर्व पर नहीं जा सकते घर, तो जान लें खरना पर कैसे बनाएं गुड़ की खीर

25 अक्टूबर 2025 से नहाए-खाए के साथ छठ (Chhath) पर्व की शुरुआत हो चुकी है और आज खरना (Kharna) सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके बाद निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। अगर आप किसी वजह से छठ पर्व पर घर नहीं जा सकते हैं और पहली बार ये…

24GhanteOnline
October 26, 2025
3 min read

25 अक्टूबर 2025 से नहाए-खाए के साथ छठ (Chhath) पर्व की शुरुआत हो चुकी है और आज खरना (Kharna) सेलिब्रेट किया जाएगा। इसके बाद निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। अगर आप किसी वजह से छठ पर्व पर घर नहीं जा सकते हैं और पहली बार ये व्रत करना है तो जान लें कि दूसरे दिन खरना (Kharna) में बनने वाला प्रसाद यानी गुड़ की खीर (Rasiyav Kheer) कैसे बनाई जाती है।

छठ पूजा में शुद्धता, सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखा जाता है। खरना (Kharna) का प्रसाद मिट्टी के चूल्हे पर बनाया जाता है और इसे परोसते भी मिट्टी की प्याली में ही हैं। अगर आप शहर में रहते हैं और चूल्हा नहीं जला सकते तो अपनी रसोई, कुकटॉप को अच्छी तरह साफ कर लें।चलिए जान लेते हैं खरना (Kharna) पर बनने वाली खीर की रेसिपी।

ये चाहिए होंगे इनग्रेडिएंट्स


गुड़ की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए होगा एक लीटर फुल क्रीम दूध, 1 कप चावल (बासमती या अपनी पसंद से लें), एक कप गुड़ या फिर स्वाद के मुताबिक, कम ज्यादा कर सकते हैं। दो चम्मच शुद्ध देसी घी, तकरीबन आधा कप या जरूरत के मुताबिक पानी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और किशमिश, नारियल, बादाम, काजू, जैसे नट्स और सूखे मेवे कम से कम तीन से चार चम्मच चाहिए होंगे।जान लें खीर बनाने का तरीका।

खीर (Rasiyav Kheer) बनाने का तरीका


- सबसे पहले चावलों को साफ करके दो बार धो लें और फिर आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- खरना (Kharna) पर खीर बनाने के लिए मोटी तली के पीतल या फिर मिट्टी के मजबूत बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें मीडियम फ्लेम पर दूध उबालने के लिए रख दें।
- दूध में जब उबाल आ जाए तो इसमें भिगोए हुए चावल डाल दें और आंच को बिल्कुल धीमा करके इसे ढककर पकाएं।
बीच-बीच में ढक्कन हटाकर खीर को चेक करते रहें ताकि दूध बाहर न आए। चावल अच्छी तरह से गल जाएं और तली पर न चिपके।

- एक बर्तन में तब तक गुड़ डालकर आधे कप पानी के साथ पिघला लें। जब ये पूरी तरह घुल जाए तो ठंडा करके छान लें।
- घी को पैन में गर्म करके इसमें कटे हुए नट्स और सूखे मेवा को फ्राई कर लें और तैयार की गई खीर में मिला लें। इसी दौरान इसमें इलायची पाउडर भी एड करें।
- खीर तैयार होने के बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने दें और फिर गुड़ का घोल एड करके अच्छी तरह से मिलाएं। इस तरह से आपकी स्वादिष्ट खीर तैयार हो जाएगी।
- गुड़ एड करने के बाद खीर को और न पकाएं, नहीं तो कई बार दूध फट जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।