24 घण्टे ऑनलाइन

चेतेश्वर पुजारा के साले ने की खुदकुशी, वजह कर देगी हैरान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पर आफत का पहाड़ टूटा है। दरअसल उनके साले जीत पाबारी ने खुदकुशी कर ली है। पाबारी पर पिछले साल 26 नवंबर को बलात्कार का आरोप लगा था और ठीक एक साल बाद जीत ने…

24GhanteOnline
November 26, 2025
2 min read

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पर आफत का पहाड़ टूटा है। दरअसल उनके साले जीत पाबारी ने खुदकुशी कर ली है। पाबारी पर पिछले साल 26 नवंबर को बलात्कार का आरोप लगा था और ठीक एक साल बाद जीत ने अपनी जान ले ली। जीत पाबारी ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की है और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें जब ये घटना हुई उस वक्त पुजारा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की कमेंट्री कर रहे थे।

आपको बता दें कि नवंबर 2024 में पुजारा (Cheteshwar Pujara) के साले जीत पाबारी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज की गई थी। उनकी पूर्व मंगेतर ने बलात्कार का आरोप लगाया था। राजकोट की रहने वाली लड़की ने दावा किया था कि सगाई होने के बाद जीत ने उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिसके बाद पाबारी ने बिना किसी कारण के सगाई तोड़ दी और दूसरी लड़की से शादी कर ली।

ये भी आरोप था कि उस लड़की को पुजारा (Cheteshwar Pujara) के नाम पर बार-बार धमकाया गया था। लड़की ने जीत पाबारी पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। बताया जा रहा है कि जीत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जीत पाबारी राजकोट में रहते थे और उन्होंने अपने घर में खुद को फंदे से लटका लिया। पड़ोसी शोर सुनकर उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, हालांकि पुलिस ने आत्महत्या का केस ही दर्ज किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…