24 घण्टे ऑनलाइन

शाम को बनाएं चटपटा क्रिसपी बॉल्स

ये मौसम चाय और पकौड़ों का है। परन्तु रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता बनाना भी ठीक नहीं है। ऐसे में चटपटे नाश्ते के मेन्यू में नए विकल्प जोड़िए। ऐसे में आप चीज़ कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls ) अजमाकर देख सकते है। जिसकी रेसिपी…

24GhanteOnline
September 13, 2025
2 min read

ये मौसम चाय और पकौड़ों का है। परन्तु रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता बनाना भी ठीक नहीं है। ऐसे में चटपटे नाश्ते के मेन्यू में नए विकल्प जोड़िए। ऐसे में आप चीज़ कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls ) अजमाकर देख सकते है। जिसकी रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आए है। तो चलिए जानते है...

चीज़ कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls ) बनाने की सामग्री

आलू - 3 मध्यम आकर के उबले हुए
मक्के के दाने - 2 बड़े चम्मच
चीज़ क्यूब - 2
ओरीगेनो - 1/4 छोटा चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
मैदा - 1 बड़ा चम्मच
कॉर्नफ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
ब्रेड क्रंब्स - 3-4
नमक स्वाद अनुसार

चीज़ कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls ) बनाने का तरीका

- चीज़ कॉर्न बॉल्स (Cheese Corn Balls ) तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर मसल लें।
- इसके बाद इसमें मक्के के दाने, ओरीगेनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और नमक अच्छी तरह से मिलाएं।
- फिर चीज़ की एक क्यूब कीसकर इसमें मिलाएं।
- अब दूसरे चीज़ क्यूब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- थोडा सा आलू का मिश्रण हथेली में लें। चीज का एक टुकड़ा बीच में रखें और मिश्रण को चारों तरफ से बंद करके गोल गेंद बना लें।
- अब एक बोल में मैदा और कॉर्नफ्लोर में थोडा-सा पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें।
- आलू की बोल को अब इसमें डीप करें, फिर ब्रेड क्रंब्स में लपेटकर गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- लीजिए तैयार हैं चीज़ कॉर्न बॉल्स )Cheese Corn Balls ) । हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।