24 घण्टे ऑनलाइन

कहीं आप का आधार कार्ड नकली तो नहीं... घर बैठे ऐसे करें चेक

Aadhaar कार्ड आज के समय में पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट हो गया है। बैंक से लेकर सिम कार्ड और नौकरी तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसमें समस्या तब आती है जब कोई नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है। अक्सर…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

Aadhaar कार्ड आज के समय में पहचान का सबसे अहम डॉक्यूमेंट हो गया है। बैंक से लेकर सिम कार्ड और नौकरी तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसमें समस्या तब आती है जब कोई नकली आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है।

अक्सर लोग Aadhaar कार्ड को देखकर ही मान लेते हैं कि ये सही है, जबकि इसकी जांच करना बेहद जरूरी है। इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि आप आधार कार्ड वेरिफिकेशन घर बैठे ही कर सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री में। चलिए आपको इसके प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताते हैं।

UIDAI वेबसाइट से वेरिफिकेशन


- आपको Aadhaar कार्ड वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर uidai.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद वहां पर आपको My Aadhaar सेक्शन में जाकर Verify Aadhaar Number का ऑप्शन चुनना होगा।
- इसके बाद 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को डालना होगा।
- वेरीफाई बटन पर क्लिक करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आधार नंबर एक्टिव है या डिएक्टिव।
- अगर आधार एक्टिव दिखता है, तो इसका मतलब है कि कार्ड असली है और मान्य है।

mAadhaar ऐप से कैसे करें वेरिफिकेशन


- UIDAI की ओर से mAadhaar नाम का एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें वेरिफिकेशन के दो तरीके दिए गए हैं:
- Verify Aadhaar Number- इसमें आपको आधार संख्या डालकर वेबसाइट की तरह वेरिफिकेशन करना होता है।
- QR Code Scan- हर आधार कार्ड पर एक QR कोड प्रिंट होता है। mAadhaar ऐप से इसे स्कैन करके भी आधार की सच्चाई जानी जा सकती है।

फ्री और आसान सुविधा


Aadhaar कार्ड वेरिफिकेशन की ये सुविधा पूरी तरह से मुफ्त है। चाहे आप वेबसाइट का इस्तेमाल करें या mAadhaar ऐप का, दोनों तरीकों से मिनटों में आधार की सच्चाई आपके सामने होगी। UIDAI की ये सुविधा न केवल आपको सुरक्षित बनाती है, बल्कि किसी भी संभावित धोखाधड़ी से भी बचाती है। अब सिर्फ एक क्लिक या स्कैन से आप जान सकते हैं कि आपका आधार असली है या नकली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…