24 घण्टे ऑनलाइन

ChatGPT से ब्रेक लेना चाहते हैं? तो लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे डिलीट करें अकाउंट

आज के दौर में ChatGPT जैसे AI टूल्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. काम आसान जरूर हुआ है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल सोचने और सीखने की आदत पर असर डाल सकता है. कई लोग अब डिजिटल डिटॉक्स के लिए ChatGPT…

24GhanteOnline
January 12, 2026
3 min read
ChatGPT से ब्रेक लेना चाहते हैं? तो लैपटॉप और मोबाइल से ऐसे डिलीट करें अकाउंट

आज के दौर में ChatGPT जैसे AI टूल्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. काम आसान जरूर हुआ है, लेकिन जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल सोचने और सीखने की आदत पर असर डाल सकता है. कई लोग अब डिजिटल डिटॉक्स के लिए ChatGPT से दूरी बनाना चाहते हैं. ऐसे में अपने डेटा की सिक्योरिटी के लिए यदि आप अपना ChatGPT अकाउंट डिलीट करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको PC और स्मार्टफोन से अपना ChatGPT अकाउंट डिलीट करने का तरीका बता रहे हैं.

PC या लैपटॉप से ChatGPT अकाउंट कैसे डिलीट करें


अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर से ChatGPT हटाना चाहते हैं तो पहले किसी भी ब्राउजर में ChatGPT खोलकर लॉग इन करना होगा. इसके बाद नीचे बाएं कोने में अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करके Settings में जाना होगा. वहां Account सेक्शन में आपको Delete Account का विकल्प मिलेगा. इस पर क्लिक करते ही अकाउंट डिलीट की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और आपका पूरा प्रोफाइल हटाने के लिए भेज दिया जाता है.

Android और iPhone से अकाउंट हटाने का तरीका


मोबाइल से ChatGPT अकाउंट डिलीट करने के लिए ऐप खोलकर ऊपर बाएं कोने में दिए गए मेन्यू पर जाना होगा. वहां प्रोफाइल पर टैप करने के बाद Settings खुलेंगी. नीचे स्क्रॉल करने पर Data Controls का ऑप्शन मिलेगा, जिसके अंदर Delete OpenAI Account का बटन होता है. इस पर टैप करते ही आपका अकाउंट हमेशा के लिए हटाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
PC या Laptop से अकाउंट डिलीट करने की प्रोसेस

ChatGPT वेबसाइट खोलकर अपने अकाउंट में लॉग इन करें.
नीचे बाएं कोने में प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.
Settings पर जाकर Account सेक्शन खोलें.
नीचे स्क्रॉल करके Delete Account पर क्लिक करें.
कन्फर्म करते ही अकाउंट डिलीट प्रोसेस शुरू हो जाएगा.

Android या iPhone से अकाउंट डिलीट करने की प्रोसेस


ChatGPT ऐप खोलें और ऊपर बाएं मेन्यू पर टैप करें.
अपनी प्रोफाइल पर क्लिक कर Settings खोलें.
Data Controls सेक्शन में जाएं.
Delete OpenAI Account पर टैप करें.
कन्फर्म करने के बाद अकाउंट हमेशा के लिए हट जाएगा.

ChatGPT अकाउंट डिलीट करने से पहले ये जरूरी बातें जान लें


ChatGPT अकाउंट डिलीट करने के बाद यह प्रक्रिया वापस नहीं ली जा सकती. आपका ईमेल, फोन नंबर और सभी OpenAI ऐप्स से जुड़ा डेटा पूरी तरह मिटा दिया जाएगा. अगर आपके पास Google Play या किसी अन्य प्लेटफॉर्म से लिया गया सब्सक्रिप्शन है, तो उसे अलग से कैंसल करना होगा. अकाउंट डिलीट होने के बाद करीब 30 दिनों में आपका सारा डेटा सर्वर से भी हटा दिया जाता है और फिर आप उसी ईमेल से नया अकाउंट भी नहीं बना सकेंगे.

Tags:chatgpt

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…