24 घण्टे ऑनलाइन

YouTube में जुड़ा कमाल का फीचर, अब दोस्तों से होगी डायरेक्ट शेयरिंग

यदि आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए Youtube का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपका मजा डबल होने वाला है. जल्द आप यूट्यूब पर रियल टाइम चैट कर सकेंगे और दोस्तों के साथ वीडियो भी शेयर कर सकेंगे. दरअसल, यूट्यूब ने छह साल बाद एक बार…

24GhanteOnline
November 22, 2025
3 min read

यदि आप वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए Youtube का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपका मजा डबल होने वाला है. जल्द आप यूट्यूब पर रियल टाइम चैट कर सकेंगे और दोस्तों के साथ वीडियो भी शेयर कर सकेंगे. दरअसल, यूट्यूब ने छह साल बाद एक बार फिर अपने इन-ऐप प्राइवेट मैसेजिंग फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इस फीचर के रोलआउट होने के बाद यूजर्स WhatsApp या Instagram पर स्विच किए बिना ही रियल-टाइम चैट कर पाएंगे.

टेस्टिंग शुरू


YouTube आयरलैंड और पोलैंड में 18+ यूजर्स के लिए नया वीडियो शेयरिंग और चैट टूल रोलआउट कर रही है, जिससे लंबी वीडियो, Shorts और लाइवस्ट्रीम सीधे YouTube ऐप में ही शेयर की जा सकेंगी. यूजर्स अब WhatsApp या Instagram पर स्विच किए बिना ही रियल-टाइम चैट कर पाएंगे. यह फीचर YouTube के सबसे ज्यादा मांगे जाने वाले रिक्वेस्ट में से एक था और इसे सीमित क्षेत्रों में टेस्ट किया जा रहा है.

YouTube का नया इन-ऐप चैट और वीडियो शेयरिंग फीचर


YouTube ने अपने सपोर्ट पेज पर समझाया है कि नया फीचर कैसे काम करता है. यूजर्स Share बटन टैप करते ही फुल-स्क्रीन चैट विंडो में पहुंच जाते हैं, जहां वे वीडियो भेज सकते हैं, चैट शुरू कर सकते हैं और टेक्स्ट, इमोजी या दूसरी वीडियो से जवाब दे सकते हैं. यह फीचर YouTube ऐप के अंदर ही कंटेंट शेयरिंग को आसान बनाता है ताकि यूजर्स को दूसरे सोशल ऐप्स पर जाने की जरूरत न पड़े. कंपनी का कहना है कि यह उन फीचर्स में से एक है जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी.

सेफ्टी नियम और एक्सेस कंट्रोल में बड़ा बदलाव


नई टेस्टिंग सख्त सुरक्षा नियमों के साथ पेश की गई है. सभी चैट को YouTube Community Guidelines का पालन करना होगा और संदिग्ध मैसेज को प्लेटफॉर्म स्कैन या रिव्यू कर सकता है. किसी भी चैट को शुरू करने से पहले यूजर को इनवाइट स्वीकार करना जरूरी है और वे किसी भी चैनल को ब्लॉक, चैट रिपोर्ट या मैसेज अनसेंड कर सकते हैं. चैट नोटिफिकेशन YouTube की बाकी नोटिफिकेशन के साथ दिखाई देंगे, जिससे मैसेजिंग एक्सपीरियंस ऐप के भीतर ही सीमित रहेगा.

6 साल बाद मैसेजिंग की वापसी और आगे की योजना


YouTube ने 2019 में अपना पुराना मैसेजिंग सिस्टम बंद कर दिया था, जिसे लेकर माना गया कि चाइल्ड सेफ्टी इससे जुड़ी बड़ी चिंता थी. इसी वजह से नया फीचर सिर्फ 18+ यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है ताकि जोखिम कम हो और YouTube समझ सके कि इसे कितनी व्यापकता के साथ आगे बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल टेस्ट केवल चुनिंदा क्षेत्रों जैसे आयरलैंड और पोलैंड में चल रहा है, लेकिन सफल होने पर इसे और देशों में भी लाया जा सकता है.

Tags:youtube

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…