Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra) का विधिवत शुभारंभ आज 19 अप्रैल से हो गया है। हिंदू धर्म में बहुत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज सबसे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट…
उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra) का विधिवत शुभारंभ आज 19 अप्रैल से हो गया है। हिंदू धर्म में बहुत शुभ माने जाने वाले अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज सबसे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही लाखों भक्तों की आस्था और भक्ति से जुड़ी चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं इस पावन यात्रा का महत्व।
कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट?
चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के तहत बाकी दो प्रमुख धामों के कपाट खुलने की तिथि भी तय कर दी गई है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे, जबकि 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इन तिथियों का श्रद्धालु बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि इसके साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
