24 घण्टे ऑनलाइन

इस मंत्र से रातोंरात खुलेगा भाग्य, बनने लगेंगे बिगड़े काम

जब बच्चा पैदा होता है तब ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर उसकी जन्म कुंडली का निर्माण होता है. जन्म कुंडली के अनुसार ही उस व्यक्ति के पूरे जीवन में घटनाएं घटित होती हैं. क्या उसे अच्छा मिलेगा क्या उसे बुरा मिलेगा यह सब…

24GhanteOnline
September 17, 2025
3 min read

जब बच्चा पैदा होता है तब ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर उसकी जन्म कुंडली का निर्माण होता है. जन्म कुंडली के अनुसार ही उस व्यक्ति के पूरे जीवन में घटनाएं घटित होती हैं. क्या उसे अच्छा मिलेगा क्या उसे बुरा मिलेगा यह सब पूर्व निहित है. जीवनकाल में तमाम ऐसी दिक्कतें आती हैं जिनका समाधान निकल पाना असंभव सा लगता है. मेहनत के बाद भी किस्मत साथ नहीं देती है. ऐसी स्थिति में कुछ मंत्रों (Mantra) के जाप से जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है. आज एक ऐसे ही मंत्र के बारे में बता रहे हैं कासगंज सोरों के ज्योतिषाचार्य गौरव कुमार दीक्षित-

बदल सकता है भाग्य


व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल मिलता है. कुछ लोगों का भाग्य इतना तेज होता है कि बिना ज्यादा प्रयास किए ही उन्हें सफलता मिल जाती है. ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जो भाग्य को बदलने या भाग्योदय करने का काम करते हैं. ऐसे ही एक ऐसा ही चमत्कारी मंत्र (Mantra) है जो भाग्योदय करने का काम करता है. ये मंत्र इतना शक्तिशाली है कि इसके जाप करने से व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं और धन, सुख -सम्रद्धि आदि उसके जीवन में आना शुरू हो जाती है.

भाग्योदय मंत्र (Mantra)  और इसके जाप की विधि


भाग्योदय मंत्र एक ऐसा मंत्र है जो आपकी बंद किस्मत के दरवाजे भी खोल सकता है. यह बहुत ही प्रभावी मंत्र है इस मंत्र को पूर्ण विधि के साथ करने से पूर्ण फल की प्राप्ति होती है. इसके अलावा कुंडली में ग्रह नक्षत्र के दोस्त को भी यह शांत करता है उसके बाद ही आपको अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है.

मंत्र : ॐ ऐं श्रीं भाग्योदयं कुरु कुरु श्रीं ऐं फट् ।।

यह मंत्र बहुत शक्तिशाली और चमत्कारी है, इसका जाप करने से लेकिन इसके जाप की अपनी उचित विधि है. विधिपूर्वक इसका जाप ना करने से ये मंत्र व्यर्थ हो जाता है.

कब करना चाहिए इस मंत्र (Mantra) का जाप


इस मंत्र का जाप हमेशा सोने से पहले करना चाहिए. इस मंत्र का जाप कम से कम 11 बार जरूर करें. इसे आप अपनी इच्छानुसार आप 21 या 51 या 108 बार भी कर सकते हैं.एक माला जाप करने से इसका असर बहुत जल्दी होता है.

कितने दिन करना चाहिए इस मंत्र (Mantra) का जाप


इस भाग्योदय मंत्र का जाप लगातार 21 दिनों तक लगातार करना है. इस मंत्र के जाप से पहले अपने हाथ-पैर धो लें एवं साफ स्वच्छ वस्त्र पहनकर इस मंत्र जाप करें एवं जाप के बाद भगवान का हाथ जोड़कर धन्यवाद करें और क्षमा याचना करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…