24 घण्टे ऑनलाइन

सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

सावन (Sawan) महीने के महीने में चारों तरफ भोले बाबा के नाम की गूंज सुनाई दे रही है। शिव भक्त इस दौरान पूरी तरह से शिव की साधना में लीन होते हैं। कहते हैं कि माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन…

24GhanteOnline
August 12, 2026
3 min read
सावन में करें इन मंत्रो का जाप, भोले बाबा करेंगे हर संकट का अंत

सावन (Sawan) महीने के महीने में चारों तरफ भोले बाबा के नाम की गूंज सुनाई दे रही है।  शिव भक्त इस दौरान पूरी तरह से शिव की साधना में लीन होते हैं।  कहते हैं कि माता पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए सावन (Sawan) महीने में ही कठोर तप किया था और उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया।  लिहाजा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस महीने में भगवान शिव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। साथ ही मनचाहा वरदान, सुख-समृद्धि, धन, नौकरी, विवाह, प्रेम के लिए आपको सावन (Sawan)  माह के दौरान कुछ मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए। तो सावन के शुभ अवसर पर आप भी पढ़ें ये खास मंत्र।

भगवान शिव के इन मन्त्रों का जप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी


हर प्रकार का सुख और वैभव पाने के लिए आपको शिवजी के अघोर मंत्र का नित्य 11 बार जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तरेभ्यः। सर्वेभ्यो सर्व शर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रूद्ररूपेभ्यः’।।

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य 51 बार जप करना चाहिए।  मंत्र है- ‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आपको शिवजी के इस मंत्र का रोजाना 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’

अपने बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए साथ ही आप चाहते हैं कि आपका बिजनेस दूसरे शहरों तक जाये तो सावन महीने के दौरान रोजाना आपको भगवान शिव के इस मंत्र का 216 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’

नौकरी में पदोन्नति के साथ सैलरी में बढ़ोतरी पाना चाहते हैं तो सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का रोजाना 21 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं’।।

अपने स्वास्थ को उत्तम बनाए रखने के लिए या काफी पहले से चली आ रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के त्र्यम्बक मंत्र का नित्य 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है - ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का नित्य रूप से 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’।।

मनचाहा वर या बधू पाने के लिए सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।

अपने करियर में एक ऊंचा मुकाम पाने के सावन महीने के दौरान आपको शिव जी के इस मंत्र का रोजाना 111 बार जप करना चाहिए।  मंत्र है- ‘ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ’

ऑफिस में बैक-बाइटिंग से बचने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शंकर के इस मंत्र का 21 बार रोजाना जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय’।।

अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अच्छे रिश्ते बनाए रखने के लिए सावन महीने के दौरान आपको भगवान शिव के इस मंत्र का रोजाना 366 बार जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’।।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…