सफला एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा 100 गुना पुण्य!
साल में 24 एकादशी (Ekadashi) के व्रत पड़ते हैं। सभी एकादशी के व्रत का एक विशेष महत्व है। पौष मास के कृष्ण पक्ष में सफला एकादशी का व्रत पड़ता है। एकादशी की तिथि और व्रत जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित…
साल में 24 एकादशी (Ekadashi) के व्रत पड़ते हैं। सभी एकादशी के व्रत का एक विशेष महत्व है। पौष मास के कृष्ण पक्ष में सफला एकादशी का व्रत पड़ता है। एकादशी की तिथि और व्रत जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है। एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान का पूजन और व्रत किया जाता है।
फला एकादशी (Saphala Ekadashi) के दिन पूजन और व्रत करने भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन किया गया पूजन और व्रत जीवन के सभी काम सफल बनाता है। जीवन में खुशहाली आती है। घर धन-धान्य से भरा रहता है। इस दिन पूजा के समय कुछ विशेष मंत्रों का जप भी किया जाता है। मान्यता है कि सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) के दिन इन पांच मंत्रों का जप करने से पुण्य मिलता है।
सफला एकादशी (Saphala Ekadashi) 2025 डेट और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 दिसंबर को रात 08 बजकर 46 मिनट पर शुरू हो जाएगी। वहीं इस तिथि का समापन 15 दिसंबर को रात 10 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में पंचांग को देखते हुए इस साल 15 दिसंबर को सफला एकादशी का व्रत रहेगा।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
यह महामंत्र सभी बाधाओं को दूर करता है। इसका जप करने व्यक्ति का मन स्थिर रहता है। इस मंत्र को 108 बार जपना चाहिए।
विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
इस मंत्र का जप करने से सकारात्मक उर्जा बढ़ती है।
विष्णु सहस्रनाम
पूर्ण सहस्रनाम का पाठ करना या उसका एक अंश भी जपना बहुत पुण्यकारी माना जाता है।
ॐ विष्णवे नमः
ये मंत्र बहुत शक्तिशाली है। इसका जप दिनभर किया जा सकता है।
लक्ष्मी-नारायण मंत्र
“ॐ श्रीं लक्ष्मीनारायणाभ्यां नमः”
इस मंत्र के जप से आर्थिक, पारिवारिक और मानसिक समृद्धि मिलती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
