24 घण्टे ऑनलाइन

होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें राशिनुसार इसका प्रभाव

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 14 मार्च 2025 होली पर लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उसका अगले 15 दिन से लेकर एक महीने तक देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ता है। होली के दिन…

24GhanteOnline
March 11, 2025
3 min read

साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 14 मार्च 2025 होली पर लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उसका अगले 15 दिन से लेकर एक महीने तक देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ता है। होली के दिन चंद्र ग्रहण का समय सुबह 09 बजकर 29 मिनट से दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। जिसके कारण देश में सूतक काल के नियम मान्य नहीं होंगे।

जानें चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) का मेष से लेकर मीन राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा


मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ नहीं है। धन हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें। महत्वपूर्ण फैसलों से बचें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव शुभ है। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को माता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी की सेहत पर भी नजर रखनी चाहिए।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। परिवार में कलह के संकेत हैं, इसलिए बहुत बचकर पार करें। धन हानि के संकेत हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों को करियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा में कष्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों के महत्वपूर्ण काम बन सकते हैं। धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता हासिल होगी। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है।

धनु राशि- धनु राशि वालों को चोट-चपेट से सतर्क रहना चाहिए। काम पर दबाव बन सकता है। मानसिक परेशानी हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का ध्यान रखें।

मकर राशि- मकर राशि वालों को एक महीने तक सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मानसिक स्थिति का भी ध्यान रखें। महत्वपूर्ण फैसला फिलहाल के लिए टाल दें। वाद-विवाद से बचें।

कुंभ राशि- वैवाहिक जीवन में परेशानी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। किसी भी बड़े फैसले को लेने में सतर्कता बरतें।

मीन राशि- मीन राशि वालों को धन व संपत्ति से जुड़ी परेशानी खत्म होंगी। नौकरी पेशा में सकारात्मक मोड़ आ सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।