24 घण्टे ऑनलाइन

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

चंडीगढ़ के स्कूलों को 21 मई 2026 को ईमेल के जरिए बम धमाकों (Bomb Threat) की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी में स्कूलों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला-दिल्ली रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई…

24GhanteOnline
May 21, 2026
1 min read
हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

चंडीगढ़ के स्कूलों को 21 मई 2026 को ईमेल के जरिए बम धमाकों (Bomb Threat) की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी में स्कूलों के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला-दिल्ली रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

ईमेल सामने आते ही स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। कई स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि पुलिस और बम निरोधक दस्ते जांच में जुट गए हैं। धमकी में कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक संगठन का नाम लेते हुए 6 जून 2026 तक धमाकों की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने स्कूलों के बाहर पुलिस बल, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर दी हैं। अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस की साइबर सेल ईमेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस और सोर्स का पता लगाने में जुटी है। शहर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…